Sunday, November 8, 2026

मर्दों पे कविताएं नहीं लिखी गईं,क्योंकि मर्द कठोर है,

हताश होके, निराश से,
किसी चौराहे के पास बैठ के,
जीवन के बारे में विचार करते वो लड़के,

जो खुद के चेहरे को देखे
महीनों हो गए,

ये भी कभी ज़िद्दी हुआ करते थे,
हर नई चीज़ की ज़िद लिए,

जीवन के संघर्षों ने,
इन्हें एकांत में ला के खड़ा कर दिया,

अब ये जी लेते हैं रूखी-सूखी जो मिले खा के,
अब इनके शिकायतों का दौर गुज़र चुका है,

अब ये लड़के सूखी पपड़ी पड़े होंठ लिए,
पसीने से भीगे,
कई सारी ज़िम्मेदारियों का बोझ उठाते हैं,

मर्दों पे कविताएं नहीं लिखी गईं,
क्योंकि मर्द कठोर है, कविताएं सरल 

No comments:

Post a Comment

मर्दों पे कविताएं नहीं लिखी गईं,क्योंकि मर्द कठोर है,

हताश होके, निराश से, किसी चौराहे के पास बैठ के, जीवन के बारे में विचार करते वो लड़के, जो खुद के चेहरे को देखे महीनों हो गए, ये भी कभी ज़िद्द...