जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी,
वैसे-वैसे यूपी की राजनीति गर्म होती जाएगी,
रैलियाँ होंगी।
कहीं जाति की बातें होंगी,
कहीं धर्म की।
कोई मस्जिद का मालिक बनेगा,
कोई मंदिर का,
कोई राम को अपना बताएगा,
कोई श्याम को।
पार्टियाँ अब अपनी पार्टी से कम,
राम-श्याम, मंदिर-मस्जिद पर
वोट माँगने लगी हैं।
अब युवाओं को सोचना होगा
कि इस आधुनिकता की 21वीं सदी में
किस मुद्दे पर वोट करना है,
या वही पुरानी बुजुर्गों की सोच को
लेकर आगे चलना है।
आपका अँगूठा बहुत कुछ बदल सकता है!
नहीं तो यही सदियों तक
फोटो-कॉपी, ऑनलाइन फॉर्म सब चलता रहेगा,
गाँव का इंसान इससे बाहर नहीं आएगा।
No comments:
Post a Comment