Monday, January 18, 2021

खामोशियों

तेरी खामोशियाँ..मेरे दिल को परेशान करती हैं
 कभी कभी तुम कहते हो कभी कभी मैं सुनता हुँ।
तेरी खामोशियाँ कुछ इस तरह मेरे दिल पर वार करती हैं। 
कभी पास से गुजरा करते हो गुमसुम सा हों के तों तन्हाईयाँ मुझसे बात करती है।
 तेरी खामोशियां मेरी धड़कनें बढा कर कुछ इस तरह मेरे अरमानो को खाक करती हैं।
 तेरी खामोशियाँ..मेरे दिल को परेशान करती हैं।
 हर रोज मेरी खामोशियों तेरी ख़ामोशियों से कुछ बात करती है।  तेरी खामोशियां कुछ छुपी हुई बातें बयां करती है।
हर रोज न‌ जाने क्यों ये हम दोनो की खामोशियां भी तकरार करतीं हैं। 
तेरी खामोशियां मेरी खामोशियों को परेशान करती है। शायद मेरी खामोशियों तेरी ख़ामोशियों से कुछ कहना चाहती है। कभी कान नहीं दिल लगा के सुनो देखो ये क्या बात करती है।
    🧐🧐😷😷 खामोशियों ये तेरी मेरी 😞😞 

No comments:

Post a Comment

जेन Z या जेन Y

Gen Z रीलबाज है। ये हर बात पर रील बनाते है। इनके बस का प्रोटेस्ट नहीं है। इन्हें देख के ऐसा लगता है। ये अपने टाइम में रील से सरकार चलाएंगे। ...