Friday, January 15, 2021

तुम्हारी मेरी सोच नहीं मिलती

तकरार बढ़ते जाते हैं

जो ना समय से  रोका तो  

मनमुटाव जरूरत से ज्यादा बढ़ जाते है

फासले बढ़ते जाते हैं

मौन को मत गहराने दो

संवाद बने रहने दो

बातों से भी तो मसले हल किये जा सकते है

अहम् की दीवार बीच में ना आने दो

रिश्ते मत तोड़ो

रिश्तों में दरार ना आने दो 

अहम् को इतना भी ना खींचो  कि

पुल बनाने की जगह न बचे 

मिलें तो एक दुसरे को देख मुंह फेर ले 

No comments:

Post a Comment

पॉलिटिकल

हाइड्रा, सीलेंट्रेटा का सदस्य है! या फिर उसने भी बीजेपी जॉइन कर लिया ?