Tuesday, April 6, 2021

आखिर तुमने पूछ ही लिया

रोज़ की मुस्कराहटों के बाद
आखिर तुमने पूछ ही लिया
मुझसे मेरी तन्हाई का सबब.
लेकिन तुम क्या जानो कि
मैं तुमसे सब कुछ छुपा गया
और तुम्हारे हर सवाल और सलाह पर
केवल मुस्करा गया
पता नहीं तुम मेरी पीड़ा को समझी या न समझीं
लेकिन फिर भी मैं तुम्हारे उस अधिकार को ज़रूर समझ पाया
जिससे तुमने मुझसे रूककर बातें की थी
और मेरे इस रेतीले तपते जीवन को
अपनेपन की ठंडी छाँव दी थी.

No comments:

Post a Comment

जेन Z या जेन Y

Gen Z रीलबाज है। ये हर बात पर रील बनाते है। इनके बस का प्रोटेस्ट नहीं है। इन्हें देख के ऐसा लगता है। ये अपने टाइम में रील से सरकार चलाएंगे। ...