Thursday, March 25, 2021
शायद तुम्हें पता होगी,
तुम्हारे अंदर सबसे प्यारी बात क्या है...शायद तुम्हें पता होगी, लेकिन फिर भी साधारण से शब्दों में मैं तुम्हें वही बात बता रहा हूं... नाक पर गुस्सा और आंखों में आंसू... यही बात है जो तुम्हें सबसे प्यारा बनाती है... ना तुम्हारी नाक पर गुस्सा टिकता है ना आंखों में आंसू...जितनी तेजी से तुम्हारा गुस्सा तुम्हारे दिमाग पर शैतान की तरह हावी हो जाता है.. उससे कहीं ज्यादा तेजी से तुम्हारा दिल पिघलने लगता है...बिल्कुल उस बर्फ की चट्टान की तरह जिस पर प्यार के भावों की गर्मी डाल दी जाए तो उसे पानी होने में देर नहीं लगती.... यूं तो मैं भी इमोशनल हूं... लेकिन तुम भी.... तो रो पड़ती हो...अचानक ही... आंखों में पानी आ जाता है...बिल्कुल सैलाब की तरह... बहुत हद तक रोकना चाहती हो.. पर नहीं रोक पाती....कुछ और भी कहना है जो उस दिन नहीं कहा.... कहते हैं संवेदनशीलता इंसान की कमजोरी होती... है.... लेकिन ये सच नहीं है... संवेदनशील इंसान बहुत कुछ जीत जाता है... अक्सर तो बहुत सारे दिल...... इनमें एक मेरा भी है.... मुझे पता है तुम्हें ये बात बेहद पसंद है कि कोई तुम्हें प्यार से देखे... ...और जब कोई प्यार से देखता है एकटक... तो तुम लजा जाती हो.....कोई बहुत मॉडर्न होने और बोल्ड होने का दावा करे और उसके बाद भी उसके अंदर वही शर्म हो....जिसकी ख्वाहिश ना जाने कितने लड़कों को होती हो.... तो फिर क्या कहने... तुम्हारे साथ भी कुछ ऐसा ही है.... Modern और 21 सदी की होने का दावा करने के बावजूद.... तुम वही हो जिसकी ख्वाहिश हम जैसे लड़कों को होती है.... घंटों को खुद को आइने के सामने निहारना... आंखों में काजल लगाना... बारिश से भीगे पत्तों की सरसराहट को महसूस करना... पहाड़ और पानी को निहारना... बिल्कुल उसी तरह से जैसे उस पानी की झील और तुम्हारे अस्तित्व में कोई गहरा संबंध है.... तुम्हें इंडियन ड्रेसेज भी पसंद हैं... और western लुक वाली छोटी ड्रेसेज भी.... तुम दोनों में प्यारी लगती हो... ये तुम्हें पता है..... इसीलिए तो तुमने खुद को किसी एक तरीके में नहीं ढाला है..... तुम एक नही हो जो सिर्फ वहना जानती है... सिकुड़ना, छोटा होना... और बदलना जिसे पसंद नहीं..
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जेन Z या जेन Y
Gen Z रीलबाज है। ये हर बात पर रील बनाते है। इनके बस का प्रोटेस्ट नहीं है। इन्हें देख के ऐसा लगता है। ये अपने टाइम में रील से सरकार चलाएंगे। ...
-
बचा रखा है सभ्यताएं और संस्कार आज भी उन लड़कियों और महिलाओं ने जो आज के दौर में भी दिख जाती है। 36 इंच की साइकिल के करियर पे बैठ के जाती हुई...
-
इस तूफ़ान से गुज़रते हुए, बदल रही हैं चीजें । सीख जाओगे एक रोज़ तूफ़ानों में भी शांत रहना। कई लकीरें उभर आयेंगी चेहरे पर, और उन लकीरों में क...
-
एक वक्त था। कुछ लोग थे। कुछ शौक था। कुछ सपने थे। कुछ दोस्त थे। सब अपने थे. कुछ कहते हैं। कुछ सुनते थे। लबो पे हंसी थी। गम बहुत कम था। अब न व...
-
बोलोगे तो मारे जाओगे हा में हा नही मिलेगी तो मारे जाओगे उनके रंग में ही रंगना होगा। दूसरा रंग अपनाओगे तो मारे जाओगे हक मांगोगे तो कटघरे में...
-
हम मानते हैं इक पिढी बाद बहुत कुछ बदल जाता है हम जब बड़े हो जाते हैं तो हम अपने मर्जी से जिना चाहते हैं नहीं चाहते कोई रोक टोक करें यहां तक ...
-
एक लंबे टाइम के संघर्ष से गुजर जाने के बाद अपनी इच्छाओं को मार के जीने के बाद। एक अवस्था ऐसी आ जाती। की खुशी मिल जाने का भी कोई अर्थ नही रह ...
-
भूत की स्मृतियाँ वर्तमान का संघर्ष और बच्चों में भविष्य । पिता की उँगली पकड़ कर चलना सीखते बच्चे एक दिन इतने बड़े हो जाते हैं कि भूल जाते है...
-
अक्सर जीवन कभी इतनी तेज़ गति से गुज़रता है तब वह कुछ अहसास करने का और समझने का समय नहीं देता पर जब कभी-कभी जीवन इस कदर ठहर जाता है त...
No comments:
Post a Comment