Tuesday, October 19, 2021

कुछ यादें

मुझे याद है बचपन में पापा मुझे गाड़ी सिखाने
एक खाली मैदान में ले जाया करते थे..
हैंडल पकड़ कर एक-एक चीज़
बड़ी बारीकी से सिखाते थे मुझे,
सुकू से बैठते ही नहीं थे कभी,
मैं चाहे लाख कहूँ
"पापा छोड़ दो मैं चला लूंगा"
पर उन्होंने कभी मेरा हैंडल नहीं छोड़ा.....
हमेशा कहते थे ये कोई आम गाड़ी नहीं,
जिंदगी की गाडी है जो चलाना सिखा रहा हूँ तुझे.
अब बड़ा हो गया हूँ शायद मैं,
पापा मेरे पीछे अब सुकू से बैठ जाते हैं,
मैं ज़िन्दगी की गाड़ी चलाना सीख गया हूँ शायद।

No comments:

Post a Comment

बचपन बच्चों जैसा होना चाहिए

बरसात के दिनों में क्लास में बच्चों को घर जा के बरामदे और बंगले में बैठ के पढ़ने की बातें सुनते हुए हमने घर जा के त्रिपाल को बांस के खंभों म...